Wednesday, December 1, 2010
दोनों के दोनों
तुम यदि
वसंत हो
मैं भी तो
हेमंत हूँ
प्रिय हैं
दोनों के दोनों
तुम यदि
भोर हो
मैं भी तो
उजास हूँ
संग हैं
दोनों के दोनों
तुम यदि
राग हो
मैं भी तो
ताल हूँ
मधुर हैं
दोनों के दोनों
तुम यदि
चाँद हो
मैं भी तो
चाँदी डोर हूँ
शीतल हैं
दोनों के दोनों
तुम यदि
पुष्प हो
मैं भी तो
पराग हूँ
महकते हैं
दोनों के दोनों
तुम यदि
फाग हो
मैं भी तो
गुलाल हूँ
रंगीन हैं
दोनों के दोनों
तुम यदि
गीत हो
मैं भी तो
संगीत हूँ
चुम्बक हैं
दोनों के दोनों
तुम यदि
प्रेम हो
मैं भी तो
विश्वास हूँ
पूरक हैं
दोनों के दोनों .
Tuesday, November 30, 2010
जुगनू

चमकता है एक तारा
अँधेरी घनेरी रातों में
चमकीला सा सितारा
कर लूं बंद मुट्ठी में
आशाओं की पहली बही
आस का उड़ता सा घन
जिंदगी थोड़ी छोटी सही
देता प्रकाश पुंज बन
जुगनू मिलेगा हर जगह
चाहो तो चूनर सजा लो
चाँद सूरज की तरह
प्रिय आँखों में बसा लो
राह हो चाहे बड़ी विकट
संचारित करता है सन्देश
गहन निशा का अंत निकट
कहता है धरे प्रिय भेस
सदा चमकती रहे तुम्हारी
मन की बगिया मुझ जैसी
अस्त ना हो प्रीत तुम्हारी
रहे पल्लवित तुम जैसी
जुगनू बन मैं आ जाऊं
भाल तुम्हारे रहूँ जगमग
समीप बना जो रह पाऊं
बिछ जाऊं प्रिया के पग पग
Sunday, November 28, 2010
मैं नहीं मैं
उगते सूरज की लाली
लाली की नरम धूप हूँ मैं
आँगन मैं गौरैया चहके
चीं चीं का मधुर संगीत हूँ मैं
सिहरा दे जो हवा का झोंका
उसमें बसा स्निग्ध स्पर्श हूँ मैं
देख उन्हें नजरें झुक जाए
मद नैनों की लाज हूँ मैं
राह देखते सावन सूने
एक लम्बा इन्तजार हूँ मैं
कभी भी पूरा हो न सके
ऐसा अपूर्ण स्वपन हूँ मैं
लगता हैं मैं नहीं मैं
मन के भावों का भार हूँ मैं
Thursday, November 25, 2010
पगडण्डी
![]() |
| चित्र साभार गूगल |
पगडण्डी
जो तुम तक
नहीं पहुँचती
नहीं जाता मैं उस पर
हवाएं
जो नहीं लाती
तुम्हारी कुशल
नहीं सिहराती मुझे
संगीत
जिसमें तुम ना हो
मन के तारों को
नहीं करता झंकृत
नींद
तुम्हारे सपने ना हो
जिसमें आती नहीं
ना ही सुलाती मुझे
सुबह
नहीं होती खुशनुमा
तुमसे मिलने का यदि
ना हो कोई कारण
पूजा
भावों का नैवैध्य
तुम्हें चढ़ाये बिना
होती नहीं सम्पूर्ण .
Tuesday, November 23, 2010
अधूरे सपने
![]() |
| साभार चित्र गूगल |
कल्पना के घोड़े पर सवार
मन भरता स्वछन्द उड़ान
भरने को रहता तैयार
अल्पना में एक नया प्राण .
नित देखे सपने नए नए
अलभ्य सुलभ पा जाऊं मैं
कुछ छोटे कुछ रहे विशेष
अधूरे जो साकार करूँ मैं.
सपनों की असंख्य कतार
छोर न इसका दिखता है
एक से जो पा जाऊं पार
सम्मुख समूह उमड़ता है .
विदित मुझे ये असंभव है
चंचल मन को मनाये कौन
सुंदर सा स्वपन सजाया है
सपने से मुझे जगाये कौन .
गढ़ना उसका हुआ सफल
जिसने है पा लिया लक्ष्य
अधूरे सपने हुए विकल
है वृहद यह प्रश्न यक्ष .
यात्रा जीवन की बीत रही
समय का पहिया गतिमान
उसकी धुरी है घूम रही
कहता मैं बहुत बलवान .
मनुज ह्रदय की प्रकृति
रच लेता अपना संसार
अपना ईश्वर अपनी धरती
सुप्त कामनाओं का भंडार .
अधूरे सपनों का मेला
नैनो में उन्हें बसाये रहना
आएगा प्रीत लहर का रेला
आशा किरण थामे रखना .
Saturday, November 20, 2010
जीवन है
![]() |
| चित्र साभार गूगल |
जीवन है
एक उत्सव
जब हो
तुम्हारा तत्त्व
जीवन हैजीवन है
एक उल्लास
साथ हो
तुम्हारा परिहास
एक नई भोर
तुम्हारे प्रेम का
ना कोई छोर .
जीवन है
चटक चांदनी
संग बजे जब
तुम्हारी रागिनी
जीवन है
खनकता कंगन
बंध जाए जो
तुमसे बंधन .
जीवन है
सुरा का प्याला
मिले जो तुम सा
पीने वाला .
जीवन है
एक प्रेम कहानी
राधा रही
कृष्ण दीवानी .
जीवन हैजीवन है
एक सप्तम राग
सुर ताल संग
खेले फाग .
एक वसंत
रंग हैं इसमें
अति अनंत .
जीवन हैजीवन है
एक रसमय गीत
शहद घोलती
तुम्हारी प्रीत .
एक सुंदर रीत
जगमग करता
मन का दीप .
जीवन हैजीवन है
एक आँगन
चूल्हा तुलसी
और चन्दन .
एक पावन पूजा
हुआ ना तुझ सा
कोई दूजा .
Thursday, November 18, 2010
पनघट
![]() |
| चित्र गूगल से साभार |
नाम लेते ही
पनघट
कल्पना में
सजीव हो उठता है
एक चित्र
एक कुआं
पानी खींचती एक नवयौवना
सुंदरियों का एक समूह
पानी का घट उठाये
इन्तजार में बैठी
एक गोरी
जल भरने से ज्यादा
बातें करने में व्यस्त
उनकी बातों में प्रेम और
प्रेम कहानियां
प्रिय की बातें करने का
सबसे सुरक्षित स्थान
एक झलक पाने
का स्थायी ठौर
उनकी गगरी से
छलकते जल
की खुशबू
से भरता रोमांच
पगडंडियों पर
थिरकते पावों
की रुनझुन
से उपजता संगीत
राधा की मटकी
कृष्ण के कंकड़
सोहनी की प्रतीक्षा
महिवाल की आकांक्षा
साक्षी जिनके
पनघट के घाट
कहाँ रहे वो ठाठ
आज नहीं हैं पनघट
नहीं प्रत्यक्ष हैं
पनिहारिने
लेकिन अब भी
जीवंत हैं
पनघट से जुडी
प्रेम कहानियां
कहीं न कहीं अंतस में .
Subscribe to:
Posts (Atom)





