Tuesday, March 8, 2011

प्रेम और ईश्वर

चित्र साभार गूगल 


कहते हैं
प्रेम का दूसरा रूप
है ईश्वर 
और उसकी आराधना 

ईश्वर का कोई 
रूप नहीं होता 
आकार नहीं होता
निराकार है 

लेकिन प्रेम के 
अनेक रूप हैं 
कभी बिंदिया सा गोल 
सूरज और चाँद 
जैसा लुभावन 
कभी परांठे जैसा 
गोल और नरम 

प्रीत की ऊष्मा में 
तपा हुआ 
कभी गुलाब की 
सूरत लिए 
सुर्ख लाल 
वेणी में सजी        
इठलाती मोगरे की कली 

कभी खनखनाता कंगन 
करता कलाई का आलिंगन 
नहीं चाहता होना अलग 
एक पल को भी 
टूट कर बिखर जाने तक 

कभी चाशनी से मीठा 
कभी इमली से खट्टा 
कभी कागज की 
शक्ल लिए 
एक सुन्दर नज्म 
कभी भावपूर्ण अल्फाज लिए 
मधुर गुनगुन गीत 

कभी बस जाता है 
आँखों में तुम्हारी 
कभी आँखें दिखाता है 
अधरों पर मेरी 
हँसता है कभी 
चंचल चपल 
लुभाता है कभी 

तुमने देखें  है कभी 
ईश्वर के इतने रूप 
जितने है प्रेम के 
फिर कहो 
कैसे हैं दोनों 
बराबर 

8 comments:

  1. Choti choti cheezon aur baaton mein prem dhoondhti lajawaab rachna hai ...

    ReplyDelete
  2. प्रेम की एक नयी परिभाषा से अवगत करा रही है आप , आभार

    ReplyDelete
  3. प्रेम को बड़े सटीक प्रतीकों से व्यक्त किया है। बहुत सुन्दर।

    ReplyDelete
  4. "लेकिन प्रेम के
    अनेक रूप हैं
    कभी बिंदिया सा गोल
    सूरज और चाँद
    जैसा लुभावन
    कभी परांठे जैसा
    गोल और नरम"

    प्रेम कि सुंदर व्याख्या, सुंदर प्रस्तुति

    ReplyDelete
  5. prem ke anek roop hai..jo dikhte hai par ishvar ke anek roop dikhai nahi dete ya ye kahe ki ishvar ke roop ham dekh kar bhi dekh nahi pate...

    ReplyDelete
  6. प्रेम की सुन्दर व्याख्या । बहुत अच्छी रचना। बधाई।

    ReplyDelete
  7. सुंदर व्याख्या...प्रेम की

    ReplyDelete
  8. बहुत रूमानियत लिए ... नाज़ुक एहसासों में समेटा है इस रचना को ....
    बहुत लाजवाब ...

    ReplyDelete